Telegram Whatsapp

World TB Day 2024 क्यों और कब मनाया जाता है टीबी डे

World TB Day 2024 हम सब जानते हैं कि Tuberculosis अर्थात् TB एक खतरनाक बीमारी है,TB को क्षय रोग या तपेदिक रोग भी कहते हैं। इस रोग के कारण मृत्यु होना तो आम बात है,WHO की ताजा हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक इस संक्रामक रोग से दुनिया भर में औसतन 5000 लोग प्रतिदिन मारे जाते हैं, एशिया के सभी देशों में से भारत इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है, विश्व भर की तुलना में भारत में करीब 26% TB के मरीज हैं।

आज हम आपके लिए पोस्ट World TB Day 2024 Kyo Manaya Jata Hai लेकर आए है, इसे पढ़कर आप TB रोग के बारे में सब कुछ जान पाएंगे।TB की बीमारी का इतिहास, इस रोग के लक्षण और डॉक्टर की सलाह बारे में भी जान पाएंगे,उसे पढ़कर अपने आप को स्वस्थ रखने के तरीकों पर काम करेंगे।इसके अलावा इस पोस्ट में हमने प्रत्येक वर्ष की world TB day थीम पर भी चर्चा की है। जिसे पढ़कर आपको महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी।

World TB Day:  24 March 2024

TB (Tuberculosis) रोग क्या हैं?

Tuberculosis यानि TB एक गंभीर संक्रामक रोग है,जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बड़ी ही आसानी से फैल जाता हैं।इसमें फेफड़ों पर माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया अटैक करता है,जिसका प्रभाव शरीर पर बेहद खतरनाक होता है। इसमें व्यक्ति के श्वसन तंत्र भी प्रभावित होते हैं। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अच्छी खासी और लार के माध्यम से संक्रमित हो जाता है। TB का रोगी यदि कहीं पर थूक भी दें तो इस बीमारी के फैलने की संभावना बढ़ जाती।

TB रोग के प्रकार

विशेषज्ञों का मानना है कि टीवी रोग के दो प्रकार हैं पहला लेटेंट  और दूसरा एक्टिव

  1. लेटेंट TB – लेटेंट TB वाले मरीज के शरीर में टीबी के जीवाणु मौजूद होते हैं, लेकिन इसमें बैक्टीरिया की संख्या न्यूनतम होती है, टीवी के इस प्रकार में इसके फैलने की संभावना कम होती है व्यक्ति में ज्यादा लक्षण दिखाई नहीं देते।
  2. एक्टिव TB – एक्टिव TB व्यक्ति में TB होने का दूसरा स्टेज है।लेटेंट TB वाले मरीज को जब समय पर इलाज नहीं मिलता है और यह ठीक नहीं हो पाता है तब उसे एक्टिव TB हो जाता हैं।

TB की बीमारी का इतिहास क्या हैं?

TB माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस वायरस के कारण फैलता हैं,इसकी पहचान डॉ रॉबर्ट कोच ने की थी, वह मूल रूप से जर्मन माइक्रोबायोलॉजिस्ट और फिजिशियन थे।24 मार्च 1882 को इस वायरस की खोज की जाने के कारण इसी दिन को world TB day के रूप में घोषित किया गया।

यह एक बेहद प्राचीन रोग है, 3000 ईसा पूर्व पहले मिस्र से इस बीमारी का अस्तित्व दुनिया के सामने आया था, हालांकि यह एक ऐसी बीमारी है जिसका उपचार बिल्कुल संभव है, व्यक्ति यदि सही समय पर डॉक्टर के पास पहुंचता है और इलाज शुरु करता है तो इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है।

Parul University B.Sc Nursing Admission 2023 (Open)Apply Here!!!

World TB Day कब मनाया जाता हैं?

प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को world TB day मनाया जाता है ,इस दिन जगह-जगह बड़े अस्पतालों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आम जनता को टीवी की बीमारी के बारे में जानकारी दी जाती है, इसके लक्षणों इत्यादि के बारे में बताया जाता है ताकि समय से पूर्व मरीज इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा सके।

आम जनता के लिए कैंप लगाए जाते हैं और स्कूल और कॉलेज के बच्चे रैली निकालकर और पोस्टर द्वारा लोगों को TB के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां देते हैं और जागरूकता फैलाने का काम करते हैं।

TB रोग के क्या क्या निदान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं?

TB एक ऐसी बीमारी है जिसने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। WHO यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बीमारी के निदान के लिए कई क्षेत्रों में प्रयास कर रही है, वहीं से लेकर बेहद गंभीर है। WHO का उद्देश्य है कि जल्द से जल्द विश्वभर से TB रोग को खत्म किया जाए।

  • संगठन द्वारा ग्लोबल फंड और स्टॉप TB पार्टनरशिप के साथ मिलकर संयुक्त पहल “फाइंड. ट्रीट. ऑल. #EndTB” की शुरुआत की गई है। इसके अलावा WHO प्रति वर्ष ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट जारी करती हैं ताकि इस रोग की दर पर भी नजर रखी जा सके।
  • वही भारत में भी TB रोग को गंभीरता से लिया गया है और सरकार द्वारा इस क्षेत्र में कई कदम उठाए गए हैं जिनमें क्षय रोग उन्मूलन हेतु राष्ट्रीय रणनीतिक योजना (2017-2025), निक्षय पारिस्थितिकी तंत्र (राष्ट्रीय टीबी सूचना प्रणाली), ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान’ शामिल हैं , इन योजनाओं का असर भी दिखाई दे रहा है भारत धीरे-धीरे टीवी रोग से मुक्त हो रहा है।

World TB day क्यों मनाया जाता हैं?

TB Day मनाने का प्रमुख उद्देश्य होता हैं कि लोगों को इस संक्रामक रोग के बारे में अवगत कराया जाए। जब वे इस बीमारी को लेकर गंभीरता से सोचेंगे तभी उनका इलाज संभव हो पाएगा।

लोगो को यह बताना आवश्यक है कि TB से देश की स्वास्थ्य स्थिती,आर्थिक स्थिति और सामाजिक स्थिति सभी प्रभावित हैं। TB की बीमारी दर को कम करना आवश्यक है, जिससे कि राष्ट्र की उन्नति में कोई बाधा ना हो।

World TB day के माध्यम से लोगों तक यह जानकारी भी पहुंचती है कि इस बीमारी के निदान के लिए काम कर रहे एनजीओ और संस्थाएं भी हैं जो इस क्षेत्र में भरपूर काम कर रही है और रोग के निदान के लिए मरीजों की सहायता भी कर रही हैं।

इसके अलावा इस तरह के कार्यक्रम से संस्थाओं को फंडिंग भी मिलती है , यह सभी फंडिंग उन मरीजों के इलाज में काम आती है, जो TB रोग का इलाज अफोर्ड नहीं कर सकते।

TB रोग के लक्षण क्या हैं?

टीबी रोग के लक्षण बेहद सामान्य से शुरु होते हैं, शुरुआत में व्यक्ति को खांसी आती है बुखार इत्यादि होता है जिन्हें वह साधारण समझते हैं और बाद में यही भयंकर रोग का रूप ले लेती है,TB सबसे ज्यादा व्यक्ति के फेफड़ों को ही नुकसान पहुंचाता है।

  • टीबी रोग में व्यक्ति को बहुत अधिक खांसी आती है।
  • खांसी के साथ-साथ बलगम( ढेर सारे कफ) होते हैं जिससे कि सीने में जकड़न महसूस होती है।
  • कई बार व्यक्ति को खांसी के साथ खून भी आने लग जाते हैं।
  • टीवी रोग वाले व्यक्ति को सीने में दर्द रहता है।
  • बुखार भी बढ़ता जाता है, कभी-कभी व्यक्ति को दिन में बुखार ना होकर केवल रात में बुखार चढ़ता रहता है।
  • रात को बुखार के दौरान अत्यधिक पसीने आते हैं।
  • व्यक्ति को भूख नहीं लगती है और कमजोरी महसूस होती है।

टीबी रोग को लेकर डॉक्टरों की सलाह क्या हैं?

TB एक संक्रामक रोग है इसका एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से ट्रांसमिशन हो जाता है, इस रोग के लिए डॉक्टर और विशेषज्ञ निम्न सलाह देते हैं –

  • सबसे पहले तो सामान्य खांसी आने वाले व्यक्ति को अपने मुंह पर रुमाल रखना चाहिए। यदि उसकी खांसी ही 3 महीने से अधिक है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
  • TB के मरीजों के लिए हवादार वातावरण का होना आवश्यक है इसलिए कभी भी उन्हें एक कमरे में बंद ना रखें, उन्हे बाहर समय बिताने दे।
  • TB मरीज भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचे, उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग कम से कम करना चाहिए, की बीमारी अन्य लोगों में ना फैले।
  • TB के मरीजों को खान-पान में विशेष ध्यान रखना चाहिए, कॉफी ,चीनी, सफेद चावल, तंबाकू इत्यादि सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए इनका सेवन बिल्कुल ना करें।
  • टीवी के मरीज को सदैव डॉक्टर के परामर्श से ही दवाइयां लेनी चाहिए, ख़ान पान में चिकित्सीय परामर्श आवश्यक है।

International Nurses Day: क्यों और कब मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि आपको हमारी पोस्ट “World TB Day 2024 Kyo Manaya Jata Hai” से कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई होंगी और अब आप TB रोग से अनभिज्ञ नहीं है। आप इस पोस्ट को अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस रोग के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

Leave a Comment