Telegram Whatsapp

World Health Day 2024 क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे, क्या थीम होती है

World Health Day 2024: हम सब जानते हैं कि हमारे अच्छे जीवन के लिए स्वास्थ्य कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, एक स्वस्थ शरीर में ही सही मस्तिष्क का विकास होता है और यही उन्नति की ओर ले जाता है। विश्व के कल्याण के लिए और जानलेवा बीमारियों से रक्षा के लिए दुनिया भर के देशों ने मिलकर WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) की स्थापना की, विश्व स्वास्थ्य संगठन का कार्य है कि वह दुनिया भर  बीमारियों और उनके निदान पर काम करती है।

7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी। इस कारण 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई है। हाल ही में हमने कोरोना जैसी महामारी का सामना किया, इस बीमारी से निजात पाने में और दुनियाभर में मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अग्रणी भूमिका निभाई।

विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?

प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, यह दिन WHO की स्थापना को चिन्हित करता है। वर्तमान में WHO संस्था के अंतर्गत 193 देश सम्मिलित हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और विश्व स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए प्रयासरत हैं। कई रिपोर्टों में यह बात सामने आई है विश्व स्वास्थ्य दिवस के कारण ही HIV के लिए टीकाकरण, परिवार नियोजन, एंटीरेट्रोवायरल उपचार और मलेरिया की रोकथाम में काफी हद तक सुधार हुआ है, इस दिन रूपरेखा तैयार की जाती है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में किस तरह से और कैसे काम करना है, तथा दुनियाभर के देशों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट भी पेश किए जाते हैं।

Parul University B.Sc Nursing Admission 2023 (Open)Apply Here!!!

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की आवश्यकता क्या हैं?

आज के समय में भी विश्व की आधी आबादी के पास मेडिकल की सुविधाएं नहीं पहुंच पाती हैं, अभी भी 100 मिलियन से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे पाए गए हैं और मुख्य कारण उनका स्वास्थ्य है, पूरे विश्व की जनसंख्या की 12% आबादी अपने घरेलू बजट का 10% धन केवल स्वास्थ्य पर ही खर्च कर देती है। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की आवश्यकता है ताकि इन आबादी पर विश्व भर के देशों का ध्यान आकर्षित किया जा सके। सभी देश मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई नई योजनाएं विकसित करें, ताकि सभी को उत्तम स्वास्थ्य तक पहुंचाया जा सके।

विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) का इतिहास क्या है?

साल 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर WHO (World health organization) की स्थापना की गई और इस संगठन की स्थापना के करीब 2 साल बाद 28 अप्रैल 1950 में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन विश्व स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, दुनिया भर में पनप रही नहीं बीमारियों के बारे में गंभीरता से चर्चा की जाती है और सभी देश मिलकर इसके निदान पर भी विचार करते हैं। इसके साथ ही WHO संस्था में नई नई रिसर्च भी की जाती है, जिससे कि संक्रमित बीमारियों से बचाव के लिए दवाइयां उपलब्ध कराई जा सके।

विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाने का उद्देश्य क्या है?

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि दुनिया भर में विकसित और विकासशील देशों में मेडिकल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, जिस भी देश में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अधिक है वहां पर WHO की मदद से दवाइयां इत्यादि पहुंच सके और वह देश भी एक स्वास्थ्य देश के रूप में प्रगति करें।

इसके साथ साथ WHO यह जिम्मेदारी भी लेता है कि, दुनिया के सभी देशों में स्वास्थ्य सुविधाएं समान रूप से चले।

WHO संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर अन्य देशों के NGO और संस्थानों के साथ मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करती है। जब किसी देश की सरकार WHO से अनुरोध करती है, तब WHO उस देश की मदद कर वहां के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने की दिशा में काम करती।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए प्रत्येक वर्ष की निर्धारित थीम

विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) के अवसर पर WHO एक थीम चुनती हैं, उसे ही केंद्र में रखकर पूरे साल उस पर विशेष ध्यान देकर काम करती है। आइए जानते हैं प्रत्येक वर्ष WHO द्वारा चुनी गई थीम

  1. वर्ष 1991 की थीमआपदा आनी चाहिए, तैयार रहें
  2. वर्ष 1992 की थीमह्रदय गति: स्वास्थ्य का सुर
  3. वर्ष 1993 की थीमजीवन को सावधानी से संभालें, हिंसा और लापरवाही को रोकें
  4. वर्ष 1994 की थीमस्वस्थ जीवन के लिए मौखिक स्वास्थ्य
  5. वर्ष 1995 की थीमवैश्विक पोलियो उन्मूलन
  6. वर्ष 1996 की थीमबेहतर जीवन के लिए स्वस्थ शहर
  7. वर्ष 1997 की थीमउभरते संक्रामक रोग
  8. वर्ष 1998 की थीमसुरक्षित मातृत्व
  9. वर्ष 1999 की थीमसक्रिय उम्र बढ़ने से फर्क पड़ता है
  10. वर्ष 2000 की थीमसेफ ब्लड की शुरुआत मुझसे हो
  11. वर्ष 2001 की थीममेंटल हेल्थ : स्टॉप एक्सक्लूज़न, डेयर टू केयर
  12. वर्ष 2002 की थीमस्वास्थ्य के लिए आगे बढ़ें
  13. वर्ष 2003 की थीमजीवन के भविष्य को आकार दें: बच्चों के लिए स्वस्थ वातावरण
  14. वर्ष 2004 की थीमसड़क सुरक्षा
  15. वर्ष2005 की थीमहर मां और बच्चे की गिनती कराएं
  16. वर्ष 2006 की थीमस्वास्थ्य के लिए मिलकर काम करना
  17. वर्ष 2007 की थीमअंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा
  18. वर्ष 2008 की थीमजलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव से वर्ष स्वास्थ्य की रक्षा करना
  19. वर्ष 2009 की थीमजान बचाओ, आपात स्थिति में अस्पतालों को सुरक्षित बनाओ
  20. वर्ष 2010 की थीमशहरीकरण और स्वास्थ्य: शहरों को स्वस्थ बनाएं
  21. वर्ष 2011 की थीमरोगाणुरोधी प्रतिरोध : आज कोई कार्रवाई नहीं, कल कोई इलाज नहीं
  22. वर्ष 2012 की थीमअच्छा स्वास्थ्य वर्षों में जीवन जोड़ता है
  23. वर्ष 2013 की थीमस्वस्थ दिल की धड़कन, स्वस्थ रक्तचाप
  24. वर्ष 2014 की थीमवेक्टर जनित रोग: छोटा सा दंश, बड़ा खतरा
  25. वर्ष 2015 की थीमखाद्य सुरक्षा
  26. वर्ष 2016 की थीमवृद्धि रोकें: मधुमेह को मात दें
  27. वर्ष 2017 की थीमडिप्रेशन : आइए बात करते हैं
  28. वर्ष 2018 की थीमयूनिवर्सल हेल्थ कवरेज : : हर कोई, हर जगह
  29. वर्ष 2019 की थीमयूनिवर्सल हेल्थ कवरेज : : हर कोई, हर जगह
  30. वर्ष 2020 की थीमनर्सों और दाइयों का समर्थन करे
  31. वर्ष 2021 की थीमसभी के लिए एक बेहतर और स्वस्थ दुनिया का निर्माण
  32. वर्ष 2022 की थीमहमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि आपको हमारी पोस्ट “World Health Day 2024” से कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई होंगी और अब आप मलेरिया से बचने के सभी उपायों पर ध्यान देंगे,आप इस पोस्ट को अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी मलेरिया के बारे में इंफॉर्मेशन मिल सके। इसके अलावा अगर आप इस पोस्ट को लेकर अपनी राय हमें बताना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में जरूर लिखें।

Leave a Comment